भोपाल अंबेडकर ग्राउंड भोपाल में आंदोलन कर रहे पंचायत जनप्रतिनिधि हुए पुलिस की लाठी से घायल*

*जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर के नेतृत्व में अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे थे पंचायत जनप्रतिनिधि*

विवेक मालवीय – मंगलवार 25 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में चुने हुए जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य एवं पंच व उप-सरपंच अपने अधिकारों व मांगों को लेकर हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर आंदोलनरत हो गए यहां पर आंदोलनकारी पंचायत जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ज्ञापन देने पर अड़े रहे तो पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के मुख्य द्वार पर ही बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक दिया इस पर आक्रोशित हुए जनप्रतिनिधि शिवराज सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार मानदेय हो या त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकार हो हर जगह यह सरकार हमारा उपहास कर रही है आंदोलन में जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस एवं कमलनाथ की ओर से संबोधित करने आए मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हम इन जनप्रतिनिधियों की मांग को हमारे वचन पत्र में शामिल करेंगे आंदोलन में शामिल दर्जनों पंचायत जनप्रतिनिधि पुलिस की लाठी से घायल हुए जिसके बाद पंचायत जनप्रतिनिधि ग्राउंड की बैरिकेडिंग तोड़कर रोड पर ही बैठ गए जिसके बाद 5 घंटे आंदोलन चलने के बाद अंत में सैकड़ों पंचायत जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के साथ आंदोलन शांत हो सका

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket