हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप से गिरफ्तार की गई एक लुटेरी दुल्हन अब तक 4 दूल्हे बदल चुकी है। उसने सभी को लाखों रुपए का चूना लगाया था। राजगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़ किया है, जिसके पहले से दो बच्चे भी हैं…

राजगढ़: मध्य प्रदेश की राजगढ़ जिले की ब्यावरा सिटी थाना पुलिस एक शातिर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जो अब तक चार शादियां कर लोगों से लाखों की ठगी कर चुकी है। हर बार ये लुटेरी दुल्हन सीधे-साधे कुंवारे लड़कों को निशाना बनाती थी और उन्हें शादी का झांसा देकर उनसे जेवरात और नकदी लूट कर शादी के चंद घंटे बाद ही फरार हो जाती थी। और हर बार पुलिस से बचने के लिए अपना नाम एवं मोबाइल सिम लगातार बदलती रहती थी।

ब्यावरा सिटी थाना पुलिस के अनुसार फरियादी रामगोपाल पिता हजारीलाल वर्मा निवासी बांकपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी नहीं होने पर उसके पिता हजारीलाल वर्मा ने गांव की ही गोकुल वर्मा से अच्छी लड़की देखने को कहा था। इसके बाद गोकुल ने अपने साडू भोपाल के बैरसिया निवासी जमनालाल वर्मा के द्वारा 2 लाख रुपए देकर 23 अप्रैल को ब्यावरा शहर के अंजलि लाल मंदिर पर दुल्हन दिव्या भवनानी श्री राम गोपाल की शादी कर दी गई थी। लेकिन शादी के करीब 1 घंटे बाद ही दुल्हन दिव्या गोकुल और जमनालाल बाथरूम का बहाना कर वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने गोकुल और जमनालाल को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन करीब 1 वर्ष बाद लुटेरी दुल्हन अब पुलिस के हत्थे चढ़ी है।

लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, उसके पहले से दो बच्चे हैं। अब तक वह चार दफा शादी कर जेवर-नकदी लेकर फरार हो चुकी है

पुलिस अधिकारी, सिटी थाना ब्यावरा

दो बच्चों की मां और चार दूल्हे बदल चुकी

  • शादी कर लूटने का धंधा करती है दिव्या भवनानी
  • राजगढ़ के युवक से दो लाख में की थी शादी
  • नागपुर तक शादी कर फरार हो चुकी है
  • राजगढ़ पुलिस नागपुर तक पीछा कर पहुंची थी
  • भोपाल में फर्जी शादी कर रही थी, पुलिस पहुंच गई
  • दो बच्चों की मां है दिव्या भवनानी, 4 दूल्हे बदल चुकी

हर बार बदल लेती थी नंबर और नाम

पुलिस ने बताया कि लुटेरी की दुल्हन के द्वारा रामगोपाल के अलावा तीन शादियां कर चुकी है। दिव्या के एक बेटा और एक बेटी भी है। हर बार नकदी और जेवरात लेकर शादी के अगले दिन फरार हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस में करीब 15 सीडीआर निकली तो पता चला कि दिव्या नागपुर में है। लेकिन पुलिस वहां पहुंचती उससे पहले ही दिव्या शादी आकाश से करके उसे चूना लगाकर भोपाल आ चुकी थी। इसी बीच पुलिस ने उसे शादी रचाने के बाद ही भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन हर बार पुलिस से बचने के लिए अपना नंबर और नाम बदल लेती थी।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket