“मैं हूं अभिमन्यु” के द्वितीय चरण का  संचालन किया गया*

*महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01/08/2023 से 15/08/23 तक बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान  “मैं हूं अभिमन्यु” के द्वितीय चरण का  संचालन किया गया*

विवेक मालवीय – *महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाए बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “में हूं अभिमन्यु “का द्वितीय चरण  1 से 15 अगस्त तक संचालित किया जाएगा जिसमें बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, महिलाओं अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाना तथा मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय से पोस्टर, लघु फिल्म,दूरदर्शन ,आकाशवाणी, एफएम रेडियो, सोशल मीडिया के माध्यम से शहर ग्रामीण  जन,स्कूल – कॉलेज के छात्र एवं शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग ,कंडक्टर ,ड्राइवर, शासकीय – अशासकीय संस्थाओं ,बैंक इत्यादि जगह प्रचार प्रसार किया जावे .साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे वाद विवाद प्रतियोगिता ,संगोष्ठी ,नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, प्रश्नावली हल करवाना, लघु फिल्म का प्रदर्शन तथा अभियान के शुभारंभ पर जिले के मुख्य संस्थान से मैराथन दौड़ का आयोजन किया

              *जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने हरीझंडी दिखाकर किया मैराथन दौड़ का शुभारंभ*
              जिसके शुभारंभ में आज दिनांक 01/08/22 को जिलाधीश श्री हर्ष दीक्षित (IAS) व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजगढ़ के मार्गदर्शन में प्रातः 7 बजे मंगल भवन से स्टेडियम राजगढ़  तक *मैराथन दौड़* का आयोजन किया गया!
            जिसमे  पुलिस स्टाफ तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं मैराथन के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया, मैराथन को जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया गया, मैराथन दौड़ में शामिल बालकों/ पुरुषों को श्री बीरेंद्र कुमार सिंह  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजगढ़ द्वारा अभिमन्यु अभियान के संबंध में अवगत कराया गया व बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी, एवं *समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे – नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु  श्री हर्ष दीक्षित जिला कलेक्टर राजगढ़ द्वारा शपथ दिलाई गई। मैराथन  में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा.
            उक्त मैराथन में  श्री हर्ष दीक्षित जिला कलेक्टर राजगढ़, श्री बीरेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजगढ़ , श्री अक्षय तेमरवाल ceo जिला पंचायत, श्री शिव प्रसाद मंडरा एडीएम राजगढ़, श्री मनकामना प्रसाद एएसपी राजगढ़, श्री जी एस बघेल एसडीएम राजगढ़, श्रीमती शर्मिला डावर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, श्री रवि कांत शुक्ला रक्षित निरीक्षक, श्री श्याम बाबू खरे महिला एवम बाल विकास विभाग, गोपाल महिला मंडल एनजीओ के कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस स्टाफ तथा आमजन उपस्थित रहे,

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket