राजगढ़ सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

विवेक मालवीय – विधानसभा आम निर्वाचन 2023-24 के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र 162 – राजगढ़ में नियुक्त 27 सेक्टर अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 160 – नरसिंहगढ़ में नियुक्त 27 सेक्टर अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 161- ब्यावरा में25, विधानसभा सभा क्षेत्र 163 खिलचीपुर में नियुक्त 30 सेक्टर अधिकारियों, विधानसभा क्षेत्र 164 सारंगपुर में 22 सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर अधिकारियों के साथ नियुक्त किये गये पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई।

            बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीक्षित द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 02 अगस्त, 2023 को प्रारूप प्रकाशन के उपरांत सेक्टर अधिकारियों के 03 अगस्त, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक मतदाता सूची का वाचन करने एवं वल्नरेबिटी एरिया, क्रिटिकल मतदान केन्द्र के संबंध में नियत प्रारूप में जानकारी देने एवं आयोग के निर्देशो से अवगत कराया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि सेक्टर अधिकारीयों को सौपे गये मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रवार रिपोर्ट संबधित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में जमा कराएं । इस दौरान सभी सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गये मतदान केन्द्रों का रूट तय करने एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिये।

Viveknewsmp.Com

         इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवप्रसाद मण्डाराह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, अनुविभागीय अधिकारी राजगढ़ श्री गुलाब सिंह बघेल सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

Viveknewsmp.Com

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket