**नगर परिषद जीरापुर में लाड़ली बहना योजना का लाइव प्रसारण , बहनो के खातों में डाली गई राशि**

विवेक मालवीय – मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई। एक महत्वपूर्ण योजना लाडली बहिन योजना अंतर्गत प्रदेश की लगभग सवा करोड़ पात्र बहीनाओ के खातों में तृतीय किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 10 अगस्त को रीवा में आयोजित कार्यक्रम से डाली गई। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर परिषद जीरापुर के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया गया । कार्यक्रम के एक दिन पूर्व वार्ड प्रभारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की बहनों को पीले चावल द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी पूर्व विधायक पुरसिंह पवार और वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ सिंह तोमर भाजपा जिला मंत्री ईश्वर सिंह तोमर भाजपा मंडल अध्यक्ष जीरापुर विष्णु सिंह पवार भाजपा मंडल अध्यक्ष माचलपुर हनुमान पाटीदार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह उपाध्यक्ष हेमंत जोशी पार्षद बंकट माहेश्वरी सुनील हिंडोनिया गिरिराज जुलानिया शिव मंडलोई कुशल कुशवाह संजय भावसार मुकेश पुष्पद श्याम टेलर गीताबाई जाटव यादव सिंह सरपंच आदि जनप्रतिनिधि व अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री ईश्वर सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की । पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी के कथन अनुसार लाडली बहन योजना अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि को आने वाले समय में 1000 से बढ़कर धीरे-धीरे 3000 तक प्रदान की जाएगी ऐसा बताया गया कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरसिंह पवार द्वारा भी संबोधित किया गया अतिथियों के उद्बोधन पश्चात सभी अतिथियों व उपस्थित लाडली बहिन द्वारा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को देखा और सुना गया ओर इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद देवनारायण दांगी राधेश्याम दांगी रमेशचंद्र नाथ कमल भावसार प्रवीण शर्मा राहुल दांगी राम दांगी की भगवान परिहार नीरज मालवीय हेमंत शर्मा सत्यनारायण तिवारी इश्तियाक कुरैशी संदीप राव सभी वार्ड प्रभारी एवं महिला बाल विकास से अरुणा त्रिवेदी एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं कार्यक्रम का संचालन कमल भावसार द्वारा किया गया।

Viveknewsmp. Com

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket