*खिलचीपुर गोकुलधाम कॉलोनी में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन*



विवेक मालवीय – अंजनी पुत्र श्री हनुमान जी महाराज के सुगम आशीष हेतु शनिवार को बड़े ही धूमधाम व भक्ति भाव के साथ सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। खिलचीपुर शहर के तहसील चौराहे मेँ बसी गोकुलधाम कालोनी में शनिवार को आपसी मधुर प्रेम के उपलक्ष में स्थानीय लोग और महिला मंडल के द्वारा इस वर्ष शनिवार रात को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सबसे पहले विधिवत पूजन पाठ किया गया तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ किया गया। इस अवसर पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। श्री हनुमान सुंदरकांड को लेकर आकर्षक लाइट से ग्राउंड को सजाया गया है।

इस पाठ हेतु गगोरनी भजन मंडली को बुलाया गया इस मण्डली दुवारा ऐसा पाठ किया गया कि समस्त उपस्थित भक्तगण और आयोजन करता नाच उठे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुये जिन्होंने सुंदरकांड के बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस सुंदरकांड पाठ के आयोजन कर्ता श्री केवल सिंह मीणा सर, श्री फूलसिंह गुर्जर सर,श्री राकेश मीणा सर, श्री मनोहर जी मालवीय सर ( जीजा जी ), श्री मूलचंद जी सेन सर,श्री दिनेश जी मंत्री,डाक्टर राजेन्द्र मीणा, रवि जी सेन सर , विवेक मालवीय ( पत्रकार ) समस्त कालोनी के बच्चे और महिला मण्डल रहे.

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket