बिना स्‍वीकृत अवकाश के स्‍कूल से अनुपस्थित रहने पर
होंगी सख्‍त कार्यवाही

  • सी.एम. हेल्‍पलाईन कि शिकायतों में गंभीरता न दिखाने पर
  • तीन अधिकारियों को नोटिस जारी

विवेक मालवीय – कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित ने प्राथमिक शिक्षा में जिले की रैकिंग अच्‍छी नहीं आने को गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सख्‍त निर्देश दिए कि बिना संकुल प्राचार्य से स्‍वीकृत अवकाश के कोई भी शिक्षक स्‍कूल से गायब पाए जाने पर कडी कारवाई कि जाए। यह निर्देश कलेक्‍टोरेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह भी उपस्थित रहें।
बैठक में उन्‍होंने सभी जिला अधिकारियों को सप्‍ताह में पांच-पांच स्‍कूल भ्रमण करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होंने सी.एम. हेल्‍पलाईन की शिकायतों का विभागवार समीक्षा की। ऊर्जा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र, जिला परियोजना अधिकारी द्वारा शिकायतों का जवाब न डालने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्‍होंने जल संसाधन, पी.एच.ई., जल निगम, शिक्षा विभाग, पी.एम. किसान एवं सी.एम. किसान सम्‍मान निधि से संबंधित शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
25 अगस्‍त को ब्‍यावरा में घुमक्‍कड़, अर्ध घुमक्‍कड़, जाति का समस्‍या निवारण शिविर आयोजित किया जाए। शिविर में अधिकारीगण समस्‍याओं का निराकरण करेंगे।
इस अवसर पर जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।
समा क्रं./428/062/08/2023 ……..00…… फोटो क्रं. 12 से 15

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket