*बहनों के चहरों में मुस्कान बनाए रखने के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस ने बांटे हैलमेट*

विवेक मालवीय जिला ब्यूरो चीफ राजगढ़( ब्यावरा )- पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज (भापुसे) के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे यातायात अभियान के दौरान थाना यातायात द्वारा निरंतर नवाचार के माध्यम से जनता को जागरूक एंव सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रही है l अभियान के दौरान लोगों को समझाईश के साथ शपथ के माध्यम से यातायात नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l



*रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस ने निशुल्क हैलमेट पहनाये*
रक्षाबंधन के पर्व को विशेष बनाने एंव बहनों के चहरे में मुस्कान लाने के लिए और सङक दुर्घटनाओं के प्रति सङक सुरक्षा के साथ हैलमेट पहनने को बढ़ावा देने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हैलमेट वितरित किए गये l

*अभियान के दौरान समझाईश दी गई*

अभियान के दौरान वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, रजिस्ट्रेशन कार्ड, वाहन परमिट एवं प्रदूषण कार्ड रखने के लिए बताया गया एवं समझाइए दी गई की चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहने एंव सड़क पर बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को पहले जाने दें, एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियों को जाने का रास्ता दें l घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने में मदद करें

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket