मां बिजासन की पुण्य धरा पर 50 लाख की लागत से बनने वाले भक्त निवास का भूमि पूजन

भैंसवा माताजी, राजगढ़ ।। मां बिजासन की नगरी  बीजासन धाम पर पधारने वाले समस्त भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए सर्व सुविधा युक्त यहां भक्त निवास का निर्माण होगा।

माता बीजासन के दर्शन को आने वाले भक्तो के लिए इसमें प्रतिदिन 20 परिवार एक साथ रुकने की पूर्ण व्यवस्था रहेगी।अपने पूर्व कृत संकल्प को पूरा करने के लिए आज माननीय क्षेत्रीय सांसद महोदय  रोडमल  नागर द्वारा क्षेत्रीय भक्तो के साथ भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर, श्री मति प्रियंका मेहरा जिला कार्यपालक यंत्रीग्रामीण विकास विभाग, सुश्री संजना कास्बे साहयक यंत्री, दीपक खानोनकर, प्रवीण पतोड़े इंजिनियर,सरपंच कुलदीप नागर, पंडाजी दुर्गा प्रशाद भोपाली, हेमराज पटेल, शिव सेठ, बिट्ठल नागर, इंजिनियर पवन नागर, समाजसेवी राजेश भंडारी, रवि नागर,मौजूद रहे, वही सांसद नागर द्वारा माताजी मंदिर पर चल रहे मंदिर निर्माण कार्य वा अन्य निर्माण कार्यो का अवलोकन किया गया!

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket