प्रशासन एवं मीडिया के बीच हुआ रोचक क्रिकेट मैच*||प्रशासन 20 रन से घोषित हुआ विजेता*#viveknewsmp

*कलेक्टर ने दिलाई मतदान अवश्‍य करने की शपथ*

दैनिक हिंदुस्तान की गुंज विवेक मालवीय जिला ब्यूरो चीफ राजगढ़ – विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत स्वीप के तहत जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्‍य से शनिवार को प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस रोचक मैच में कलेक्टर इलेवन की टीम 20 रन से विजेता घोषित की गई।
मैच की शुरूआत कलेक्टर इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित ने मैच की कप्तानी करते हुए 16 रन बनाए और दो विकेट लिए। कलेक्टर ने अपनी बल्लेबाजी में 02 चौके भी लगाए। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज सिंह मीना 65 रन पर नॉट आउट रहे। उन्होंने एक विकेट भी लिया। उन्होंने 8 चौंके एवं 02 छक्के भी लगाए। सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मीडिया इलेवन की तरफ से श्री भानू ठाकुर ने एक विकेट लिया। श्री चंचल जैन द्वारा 10 रन बनाए गए एवं तीन विकेट लिए गए। श्री पुष्पराज सिंह ने शानदार 26 रन बनाए। मीडिया इलेवन की कप्तानी श्री भानू ठाकुर ने की।
मैच के अंत में कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने उपस्थित जनसमुदाय को निष्पक्षता से बगैर किसी दबाव एवं लोभ के मतदान अवश्‍य करने की शपथ दिलाई।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket