15 जनवरी से राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण का अभियान चलेगा


जिले में 15 जनवरी से राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण का अभियान चलाया जाएगा। कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित ने मंगलवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में बताया कि अभियान के दौरान 45 दिवस से अधिक पुराने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्‍य राजस्‍व संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा।
बैठक में कलेक्‍टर ने जिले में पात्र हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण नलजल योजनाओं को संबंधित ग्राम पंचायतों को हैण्‍डओवर करने के भी पीएचई के अधिकारी को निर्देश दिए गए।
मतदाता सूची के संक्षिप्‍त पुनरीक्षण कार्य की भी कलेक्‍टर ने जानकारी ली। साथ ही कहा कि कोई भी छूटा हुआ व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुडवाने से वंचित न रहे। इस दौरान मृत व्यक्तियों के अथवा जिले में निवास नहीं कर रहे मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएं। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन में लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket