शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ में
प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ


राजगढ 12 जुलाई, 2024
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय राजगढ में तकनीकी शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और कैमिकल इंजिनियरिंग में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं डीटीई काउंसलिंग पोर्टल पर एमपी ऑनलाईन, कियोस्क सेन्टर / स्वयं के द्वारा या संस्था में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करा कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 जुलाई रात्रि 11:45 बजे तक
कर सकते है। साथ ही ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन में सुधार 18 एवं 19 जुलाई को रात्रि 11:45 बजे तक किया जा सकता है। प्राथमिकताक्रम (संस्था एवं ब्रांच की चाईस फिलिंग) का ऑनलाईन चयन 21 जुलाई रात्रि 11:45 बजे तक किया जाएगा। कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता 22 जुलाई को एवं आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता/ आवंटिक संस्था में उपस्थिति 27 जुलाई से 05 अगस्‍त, 2024 सायं  05:00 बजे तक Registration link : 
https://dte.mponline.gov.in/portal/services/onlinecounselling/counshomepage/home.aspx
संस्था में प्रवेश प्राप्त छात्र छात्राएं विभिन्न योजनायें का लाभ योग्यता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में संचालित योजनाएं जैसे कि एआईसीटीई सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम अतर्गत छात्राओं को मेरिट के आधार पर प्रतिवर्ष 50,000/- रुपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत 50,000 रुपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना एवं अन्य कोविड-19 की वजह से माता या पिता दोनों की मृत्यु, आर्ल्ड और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद हुए जवानों के बच्चों को एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 50,000/- रूपए की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916,9993547041 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket