रोज टैक्स देने वाले सब्जी विक्रेता कीचड़-गंदगी से बेहाल, ग्राहक भी परेशान

मंडी में कीचड़ के बीच तुल रही सब्जियां, फिसलने से खरीदारों को बना रहता है खतरा

खिलचीपुर नवीन सब्जी मंडी मेंं इन दिनों बरसाती पानी भरने के बाद हुई कीचड से नरकीय हाल बना हुआ है। जिससे मंडी में सब्जियां बेचने वाले विक्रेता व सब्जी खरीदने वाले लोगों को कीचड़ में फिसलन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में भरे कीचड़ के चलते व्यापारियों को कीचड़ में ही कांटे लगाकर सब्जी को तोलना पड़ रहा है।नगर परिषद द्वारा न तो पक्की सड़क बनवाई गई है और न ही सब्जी दुकानों को व्यवस्थित लगवाने के प्रयास किए। मंडी में ग्राहकों को खुले में विचरण करते गाय , सांडों से चोटिल होने का भय हमेशा बना रहता है। बारिश के कारण सब्जी मंडी में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ पसरा हुआ है। जिसके कारण सब्जी मंडी जाने वाली लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। लोग फिसलन के कारण सब्जी मंडी में आना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं जिसके कारण सब्जी की बिक्री भी काफी प्रभावित हो रही है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में यह स्थिति नई नहीं है। साल भर अव्यवस्थाओं के बीच मंडी परिसर में सब्जी बेचनी पड़ती है। सब्जी मंडी में नियमित सफाई भी नहीं होती है। सब्जी मंडी प्रबंधन की नजर से काेसों दूर है। आलम यह हैं की आऐ दिन कोई न कोई ग्राहक या सब्जी विक्रेता फिसलता ही है। कहने को नगर की नवीन सब्जी मंडी है पर गड्ढों में भरा बारिश के गंदे पानी के बीच कीचड़ में बैठ कर सब्जी बेचना पड़ रहा है विक्रेता एवं ग्राहक बहुत बुरी तरह परेशान है क्या परिषद के कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि उक्त समस्या को ध्यान में रखकर मार्ग पर मुरम डालकर सब्जी विक्रेता एवं लोगों को कीचड़ से निजात दिलाएंगे ।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket