राजगढ़ जिला पुलिस टीम को मिली सफलता, वाहन चोरी पर अंकुश लगाने जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य आए गिरफ्त में

तीन आरोपी गिरफ्तार अन्य शामिल आरोपियों की तलाश जारी, आरोपियों से 18 लाख की मोटरसाइकिल बरामद

वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु जिले में चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत जिला पुलिस कप्तान श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए विशेष निर्देशों के फलस्वरूप जिले की पुलिस टीम को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के नेतृत्व में थाना सुठालिया पुलिस सहित जिले से विशेष टीम के अथक प्रयासों से आखिरकार वाहन चोरों को गिरफ्त में लिया जाकर उनसे मशरुका बरामद किया गया है। अपराधियों को उनके कृत्य की सजा दिलाना पुलिस की सजग कार्यवाही को इंगित करता है, वहीं जिले की विशेष टीम द्वारा तत्परता से अन्य थानों की पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की जा रही है।

दिनांक 24.07.2024 को फरियादी संतोष पिता रामदयाल जाति मालवीय उम्र 31 साल निवासी परलापुरा सुठालिया ने थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि दिनांक 22.07.2024 को मै मेहमानी के लिये लटेरी गया था मेरी मोटरसाईकिल सीडी डिलक्स क्रमांक MP39MJ1079 को पुराने घर पर रख कर गया था, फिर अगले दिन सुबह मै व मेरी पत्नी वापस आये तो पुराने घर का ताला टूटा हुआ मिला अंदर देखा तो मोटरसाईकिल नही मिली कोई अज्ञात चोर मेरी मोटरसाईकिल कीमती करीब 50 हजार रुपये को चुराकर ले गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सुठालिया में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 305,331(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुठालिया निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में थाना सुठालिया(मउ) पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरों की धरपकड़ हेतु जिले से एक विशेष टीम का गठन किया गया उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध व्यक्ति अलग अलग मोटरसाईकिल से देवापुरा की बल्डी के जंगल से निकल रहे है। सूचना की तस्दीक हेतु बिना कोई देरी किये टीम देवापुरा की बल्डी रोड़ पर पहुँचे तो जंगल तरफ से तीन व्यक्ति अलग अलग मोटरसाईकिल से आते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर रोका, मौके पर वाहनो के सम्बंध में कागजात पुछे गये तो संदेहियों ने उक्त वाहनों के संबंध में कोई कागजात का नही होना बताया, संदेहियों से मौके पर नाम पता पूछने पर तीनों ने अपना अपना नाम 01. विशाल पिता प्रकाश भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम माना थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान वर्तमान पता ग्राम कानवा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान, 02. महेन्द्र पिता कालूराम भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान एवं 03. बजेसिंह उर्फ विजयसिंह पिता बालाबक्स भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान के होना बताया।

उपरोक्त आरोपीगणों के कब्जे से प्राप्त मोटरसाइकिलों को *ई-रक्षक* एप पर चेक किया तो तीनों मोटरसाईकिलें थाना सुठालिया के अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 305,331(4) बीएनएस व अपराध क्रमांक 219/2024 धारा 303(2) बीएनएस एव अपराध क्रमांक 220/2024 धारा 303 (2) बीएनएस मे चोरी गई मोटरसाईकिल होना पाया गया तीनों आरोपियों के कब्जे से उक्त तीनों मोटरसाईकिलें जप्त की गई व तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम लेख किया गया ।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा थाना क्षेत्र सुठालिया, ब्यावरा, पचौर, फतेहगढ़, गुना, इकलेरा, चाचौड़ा से अलग-अलग मोटरसाईकिल अलग-अलग समय पर घर के बाहर, दुकान के बाहर तथा घर के अन्दर से नकली चाबी लगाकर एवं डायरेक्ट कर चोरी कर ले गये थे, और चोरी की गई गाड़िया रतनपुरिया थाना क्षेत्र मनोहरथाना की बल्डी में झाड़ियो की आड़ मे रखना बताया, आरोपियों को ले जाकर मोटरसाईकिलों की तलाश की गई तो आरोपियों के बताये स्थान पर 09 मोटरसाईकिलें मिली जो थाना सुठालिया के अपराध क्रमांक 215/2024 धारा-305,331(4) बीएनएस , अपराध क्रमांक 218/2024 धारा-305,331(4) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 303(2) बीएनएस एवं थाना पचौर चाचौडा गुना से चोरी गई मोटरसाईकिलें होना पाया गया जिन्हे विधिवत् जप्त किया गया है। उपरोक्त गिरफ्तार किये गये आरोपी इतने शातिर प्रवृत्ति के थे जो अपने चुराई हुई वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अपराधों को अंजाम देते थे और पुलिस टीमों को गुमराह करते थे। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. विशाल पिता प्रकाश भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम माना थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान वर्तमान पता ग्राम कानवा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान ।
  2. महेन्द्र पिता कालूराम भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान
  3. बजेसिंह उर्फ विजयसिंह पिता बालाबक्स भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान

फरार आरोपी*- महेन्द्र भील राजस्थान

मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स MP39MJ1079FIR-NO.214/2024 U/S-305,331(4) BNS PS-SUTHALIA

2. मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डिलक्स काले व लाल रंग के पट्टे की MP08MS2798FIR-NO.215/2024 U/S-305,331(4) BNS PS-SUTHALIA

3. मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स काले रंग की नीले पट्टे की MP04QM3058FIR-NO.216/2024 U/S-303(2) BNS PS-SUTHALIA

4. मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स MP39MN9839FIR-NO.218/2024 U/S-305,331(4) BNS PS-SUTHALIA

5. मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स MP39MM7317 FIR-NO.219/2024 U/S-303(2) BNS PS-SUTHALIA

6. मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स MP39MQ1496FIR-NO.220/2024 U/S-303(2) BNS PS-SUTHALIA

7. होण्डा शाईन MP39MP6030 FIR 165/2024 धारा 305,331(4) BNS PS-BIAORA DEHAT

8. हीरो स्प्लेण्डर प्लस MP39ZB4882 FIR 314/2024 धारा 303(2) BNS PS-PACHORE CITY

9. हीरो एचएफ डीलक्स MP30MR6526 FIR NO.162/2024 U/S-379 IPC PS-FATAHGARH GUNA

10. हीरो स्प्लेण्डर MP08MH2696 FIR NO. 226/2012 U/S-379 PS-GUNA

11. हीरो एचएफ डीलक्स MP43ED4288 APPLICATION DATE-10.06.2023 PS-CHACHORA

12. होण्डा शाईन RJ28SQ4337 FIR NO. 382/2024 U/S-379 PS-AKLERA (RAJ.)

13. हीरो स्प्लेण्डर प्लस RJ17DS5615 घटना में प्रयुक्त वाहन

आपराधिक रिकॉर्ड -*

नाम – विशाल पिता प्रकाश भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम कानवा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़*214/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 215/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 216/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया 218/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 219/2024 (2) बीएनएस 2023 सुठालिया 220/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया इस्त क्रं. 01/2024 35(1)(E) बीएनएसएस, 303(2), 305,331(4)BNS,341(4) ) BNSसुठालिया 314/2024 धारा 303(2) BNS PS-PACHORE CITY165/2024 धारा 305,331(4) BNS PS-BIAORA DEHAT162/2024 U/S-379 IPC PS-FATAHGARH GUNA226/2012 U/S-379 PS-GUNA382/2024 U/S-379 PS-AKLERA (RAJ.)

नाम= बजेसिंह उर्फ विजयसिंह पिता बालाबक्स भील उम्र 24 साल निवासी रतनपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान* 214/2024 305,331(4) बीएनएस 2023

सुठालिया 215/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 216/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया 218/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 219/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया 220/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया इस्त क्रं. 01/2024 35(1)(E) बीएनएसएस, 303(2), 305,331(4)BNS,341(4) ) BNSसुठालिया 194/2020 13 आरपीजीओ. मनोहरथाना राजस्थान118/2021 143,452,323,427,380 भादस मनोहरथाना राजस्थान198/2021 379,411,413 भादस. मनोहरथाना राजस्थानअप क्रं. 160/2022 379 भादस. मनोहरथाना राजस्थान163/2022 379 भादस. मनोहरथाना राजस्थान04/2024 379 भादस. मनोहरथाना राजस्थान314/2024 धारा 303(2) BNS PS-PACHORE CITY165/2024 धारा 305,331(4) BNS PS-BIAORA DEHAT162/2024 U/S-379 IPC PS-FATAHGARH GUNA226/2012 U/S-379 PS-GUNA382/2024 U/S-379 PS-AKLERA (RAJ.)

नाम- महेन्द्र पिता कालूराम भील उम्र 19 साल निवासी रतनपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ राजस्थान* 214/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 215/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 216/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया 218/2024 305,331(4) बीएनएस 2023 सुठालिया 219/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया 220/2024 303(2) बीएनएस 2023 सुठालिया इस्त क्रं. 01/2024 35(1)(E) बीएनएसएस, 303(2), 305,331(4)BNS,341(4) ) BNSसुठालिया अप क्रं. 160/2022 379 भादस. मनोहरथाना राजस्थान163/2022 379 भादस. मनोहरथाना राजस्थान04/2024 379 भादस. मनोहरथाना राजस्थान314/2024 धारा 303(2) BNS PS-PACHORE CITY165/2024 धारा 305,331(4) BNS PS-BIAORA DEHAT162/2024 U/S-379 IPC PS-FATAHGARH GUNA226/2012 U/S-379 PS-GUNA382/2024 U/S-379 PS-AKLERA (RAJ.)

उपरोक्त वाहन चोरों द्वारा जिले में आस-पास के थाना क्षेत्र सहित राजस्थान एवं सीमावर्ती राज्यों से भी वाहन चोरी के अपराधों को अंजाम दिया गया है जिनकी काफी लम्बे समय से तलाश की जा रही थी जो बामुश्किल पुलिस टीम के शिकंजे में आए हैं आरोपियों द्वारा आस-पास के क्षेत्र में वाहन चोरी करने से लोगों में काफी दहशत का माहौल था उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी से निश्चित रूप से लोगों में व्याप्त भय को दूर करने में मदद मिलेगी।

उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सुठालिया निरीक्षक राधिका भगत, उनि कर्मवीर सिंह, उनि आदित्य सोनी थाना खुजनेर, उनि अजय यादव थाना जीरापुर, सउनि दुर्गाप्रसाद शर्मा, सउनि करतारसिंह, प्रआऱ 321 मांगीलाल लोधा, प्रआर 717 सुरेन्द्रसिंह, प्रआर 687 सूरज चावरिया, प्रआर. 181 देवेन्द्र मीना आर 259 जितेन्द्र, आर 867 सचिन, आर 916 मनमोहनसिंह, सैनिक 196 सुमेरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket