मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना अंतर्गत आभार सह उपहार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

प्रदेश के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा के मंडी परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना अंतर्गत आभार सह उपहार कार्यक्रम में लाडली बहनों ने राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार को राखी बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वस्थ सहायता समूह से जोड़कर नई-नई तकनीक व रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है। आज हमारी माता बहने ड्रोन उड़ा रही, ड्रोन दीदीया बन रही है। आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1250 रुपए लाडली बहनों के वह इस माह रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त राशि बहनों के खाते में श्योपुर के विजयपुर से सिंगल क्लिक से डाली है। कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री श्री बद्रीलाल यादव और श्री अमित शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री मानसिंह टोका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पवन कुशवाहा, श्री चंदन अग्रवाल,श्री राजू यादव सहित जनप्रतिनिधि गण अधिकारीगण उपस्थित हैं।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket