आवारा पशुओं को पकड़ने सड़क पर उतरी नगर निगम की टीम, 55 गोवंश को कांजी हाउस और गोशाला भेजा

HighLights

  1. नगर निगम अमले की बेसहारा गोवंश को लेकर कार्रवाई जारी।
  2. नगर निगम द्वारा सड़क से पशुओं को हटाने हांका पार्टी का भी गठन।
  3. गोवंश के साथ-साथ आवार श्वान की भी धरकपड़ की जा रही है।

भोपाल। शहर में सड़कों पर विचरण कर रहे बेसहारा गोवंश को लेकर नगर निगम अमले की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। इस दौरान अमले ने 55 गोवंश को कांजी हाउस और गोशाला पहुंचाया तो वहीं हांका पार्टी ने रायसेन रोड क्षेत्र में भ्रमण कर रहे 20 गोवंश को निगम सीमा से बाहर किया है।

बता दें कि सरकार के आदेश पर शहर में गोवंश को सड़क से हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए निगम द्वारा हांका पार्टी का गठन भी किया गया है।

इन क्षेत्रों से पकड़े बेसहारा गोवंश

नगर निगम की गोवर्धन परियोजना के दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण कर रहे गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की है। इनमें गोविंदपुरा दशहरा मैदान, प्रभात चौराहा, रायसेन रोड, पिपलानी, भेल क्षेत्र, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, अब्बास नगर, आदर्श कॉलोनी आदि क्षेत्रों के मुख्य मार्गों सहित अन्य मार्गों व सार्वजनिक स्थलों से कुल 55 गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की है

इनमें 32 पशु विभिन्न कांजी हाउस और 23 पशु को गोशाला भेजा गया है। वहीं नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन के निर्देश पर गठित हांका पार्टी ने आनंद नगर, पटेल नगर, रायसेन रोड पर स्वतंत्र विचरण कर रहे गोवंश को हांकने की कार्रवाई करते हुए 20 गोवंश को निगम सीमा से बाहर किया

37 आवारा श्वानों को भेजा नसबंदी केंद्र

नगर निगम द्वारा गुरुवार को आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केंद्र भेजने की कार्रवाई की गई। निगम के डॉग स्क्वाड ने गुरुवार को कोलार रोड डीमार्ट क्षेत्र, मदर टेरेसा स्कूल क्षेत्र, गोपाल नगर, खजूरीकलां, अवधपुरी, बागसेवनिया, बैरागढ़, अब्बास नगर, गांधी नगर, लालघाटी, नारियलखेड़ा, करोंद, चांदबढ़ आदि क्षेत्रों में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 37 आवारा श्वानों को पकड़कर केंद्र भेजा गया है।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket