जल आवर्धन योजना में जगह-जगह खुदी हुई सड़कें दे रही हादसों को न्योता

*जल आवर्धन के तहत को खोदी गई सड़क को 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी रिपेयरिंग नहीं*

*रोज हो रहे कोई ना कोई हादसा खिलचीपुर के वार्ड 9 में सब्जी से भरा ठेला पलटा नालियों में जाने से बची सब्जियां*

विवेक मालवीय प्रधान संपादक– जल आवर्धन योजना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. दरअसल नगर में योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए पूरे सड़कों को खोद दिया है, जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.*लोगों के लिए मुसीबत बनी योजना* लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने का काम पिछले 3 साल से चल रहा है, लेकिन अभी भी इसे पूरा नहीं किया जा सका है. ऊपर से बारिश के मौसम में सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया है है, जिसके कारण हर दिन हादसे हो रहे हैं. इधर बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं.खिलचीपुर नगर में नगर प्रशासन की लापरवाही अनियमिकता के कारण नगर के 15 ही वार्डों में जल आवर्धन के तहत ठेकेदार द्वारा खोदी गई। सड़क को रिपेयरिंग नहीं किया गया। जिसके कारण आए दिन बारिश के कारण हर गली मोहल्ले में कीचड़ पसरा हुआ है और नगर के 15 ही वार्ड में गढ़ों में तब्दील है वहीं शुक्रवार को सुबह शाम को अपना जीवन यापन करने वाले सब्जी विक्रेता रोज की तरह सुबह की टाइम गली मोहल्लों में ठेले पर सब्जी रख कर वार्ड क्रमांक नंबर 9 की गलियों में फेरी लग रहा था । तभी अचानक सब्जी विक्रेता का ठेले का पहिया गड्डे में जा फंसा जिससे सारी सब्जियां रोड पर जा गीरी घनी मत रही की ठेले पर लगी ऊपर चद्दर के कारण सारी सब्जियां रोड की साइड में बनी नालियों मैं न गिरी चद्दर की वजह से नालियों में जाती जाती अटक गई ओर सड़क पर बिखरा गई। नगर प्रशासन लापरवाही अनियमिकता के कारण जल आवर्धन के तहत 15 वार्डो की गलियों को रिपेयरिंग नहीं होने से शुक्रवार को ठेले पर सब्जी बेच रहे दिलीप मेवाडे ठेला पलट गया। और यहां के जन प्रतिनिधि और प्रशासन की अनियमिकता को ठेला संचालक और नगर वासी कोसते हुए दिखाई दिए। नगर के 15 वार्डों में आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है विकास आखिर यहां के प्रशासन अधिकारी और जनप्रतिनिधियो के भरोसे पूरा नगर विकास की रहा देख रहा है आखिर क्या वजह है। नगर विकास को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर ऊपर से लेकर सब एक ही पार्टी के होते हुए भी विकास में रोड़ा क्यों। क्या खबर प्रकाशित के बाद प्रशासन जागेगा यह समस्या जो कि त्यों बनी रहेगी अब देखना है।

इनका कहना है

वार्ड पार्षद मधुबाला प्रतिनिधि शंभू मेवाडे ने बताया कि मेरे वार्ड में सड़क बनाने को लेकर टेंडर भी स्वीकृत हो गए हैं परंतु नगर परिषद एवं ठेकेदार द्वारा अभी तक काम चालू नहीं किया जा रहा है।

इनका कहना है

पत्रकार ने दो बार नपा सीएमओ अशोक पांचाल को फोन लगाया रिसीव नहीं किया

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket