मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत भवन देवझिरी एवं प्राथमिक विद्यालय देवझिरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय देवझिरी में बच्चों को परोसी जाने वाली सब्जी में अत्याधिक मात्रा में पानी होकर गुणवत्ताहीन पाई गई।जिसके कारण प्रगति स्व-सहायता समूह देवझिरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा एकीकृत शाला पाड़लीखाती का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा अवगत कराया गया कि श्री राम स्व सहायता समूह द्वारा कम मात्रा में भोजन दिया जा रहा है तथा भोजन गुणवत्ताहीन परोसा जा रहा है, जिसके कारण श्रीराम स्व सहायता समूह पाड़लीखाती को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तेम्रवाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय गोलाखेड़ा का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान बच्चों की पढ़ाई का स्तर अत्यंत कमजोर पाए जाने पर एवं उनका सिलेबस अधूरा होकर, किताबें भी पूरी भरी हुई नहीं पाई गई, जिसके लिए प्राथमिक शिक्षक श्री राम प्रसाद वर्मा एवं अतिथि शिक्षक श्री गजेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा तथा अतिथि शिक्षक श्री कृष्ण गोपाल तंवर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।









