राजगढ़ में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण:गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम !

राजगढ़ जिले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इस दाैरान कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली योजनाओं की झांकियां होंगी। स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

परेड में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट गाइड की टुकड़ियां अपनी भागीदारी निभाएंगी। जिला प्रशासन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कलेक्टर मिश्रा ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यह दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket