विवेक मालवीय प्रधान संपादक- राजगढ़ जिले के ख़िलचीपुर में शुक्रवार को विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुचे और उन्होंने तहसीलदार सोनू गुप्ता को कलेक्टर के नाम गायों पर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई को लेकर ज्ञापन देते हुए बजरंग दल जिला महा विद्यालय प्रमुख राजू मालवीय ने कहा की खिलचीपुर के नागरिक, आपका ध्यान तहसील में सनातन संस्कृति में पूजनीय कही जाने वाली गायों में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है, लेकिन उनकी दशा कितनी दयनीय है, इसका दारुण दृश्य नगर में स्थित गौशालाओ और सड़कों पर रोजाना दम तोडते हुए वह पर जाकर देखा जा सकता है । गौशाला के लिए लाखों रुपए का बजट होने के बावजूद नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते गौ माता एवं गौ वंश को उचित मात्रा में चारे एवं पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई है इससे गौमाता तड़प तड़प कर भूखे पेट दम तोड़ रही है। हम नागरिक, एक धार्मिक आस्थावान व्यक्ति के तौर पर आग्रह करते है कि हमारी गौ माता की इस वेदना और इस पीड़ा को दूर करने के लिए त्वरित निर्देश दिए जाये l इस अवसर पर प्रखंड मंत्री बिरम सरावत, नगर मंत्री वैभव सोनी, अरुण मालाकार, पवन बैरागी, हरिओम पंवार, जतिन मालवीय अअमन जयसवाल, दीपक मालाकार, अरुण योगी सहित अन्य विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति रहे l









