भोजपुर मंडल हिंदू महासम्मेलन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 27 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

भोजपुर! संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन की श्रृंखला में भोजपुर मंडल का हिंदू महासम्मेलन आगामी 27 जनवरी 2026, मंगलवार को बालाजी महाराज की डूंगरी में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के निमित्त आज भूमि पूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम मंदिर से कलश एवं ध्वज यात्रा के साथ हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए श्री बालाजी महाराज मंदिर, डूंगरी पहुंची। वहां विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुर मंडल के सभी गांवों से विभिन्न समाजों के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के विभाग कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक श्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर समरसता के भाव के साथ कार्य करना चाहिए तथा भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में उतारना चाहिए।
वहीं जिला कार्यवाह मनीष वैष्णव ने कहा कि “यह रामजी का काज है, रामजी ही करा रहे हैं। रामजी के कार्य में विश्राम कैसा। जिस किसी ने यह कार्य किया, उसका जीवन धन्य है।” उन्होंने रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान का उदाहरण देते हुए सभी से यथाशक्ति सहयोग कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि सम्मेलन से पूर्व नियमित रूप से प्रभात फेरी, गो-पूजन, सामूहिक आरती, सुंदरकांड पाठ एवं मंदिर स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंत में आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं नागरिक बंधुओं से इस ऐतिहासिक हिंदू महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket