एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, कम प्रगति वाले ब्लॉकों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए अभियान को तेज करने के निर्देश

Vivek News Mp राजगढ़, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रत्येक ब्लॉक में सहमति पत्रों के वितरण और टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली गई।


समीक्षा के दौरान जीरापुर और खिलचीपुर ब्लॉक की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित एसडीएम को अभियान के लिए गंभीरता से जनजागरूकता और मोबिलाइजेशन करने के निर्देश दिए तथा कम प्रगति के कारणों की जानकारी भी ली।
नरसिंहगढ़ ब्लॉक में टीकाकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना नहीं बनाए जाने पर भी कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और अभियान को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ, सीडीपीओ और जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर बालिकाओं के अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करें।


कलेक्टर ने बताया कि यह टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर सहमति पत्रों का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक बालिका की व्यक्तिगत लाइन लिस्टिंग तैयार की जाए, जिसमें संपर्क नंबर और सहमति की जानकारी दर्ज हो।


साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार रविवार को भी नियमित रूप से टीकाकरण किया जाए तथा शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर 8वीं और 10वीं की परीक्षाओं के दौरान स्कूलों में कैम्प लगाकर मिशन मोड में टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जाए।
बैठक में समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम बाबू खरे, सीडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket