राजगढ़ PG कॉलेज में वित्तीय साक्षरता सेमिनार, प्रोफेसरों के साथ लॉ और कॉमर्स के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राजगढ़। शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में मंगलवार को वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में “वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय निःशुल्क सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्रोफेसरों के साथ लॉ एवं कॉमर्स के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


महाविद्यालय द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश के अनुसार सेमिनार का आयोजन 11 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कक्ष क्रमांक 26 में किया गया। कार्यक्रम SEBI SMART Trainer श्री सी.एस. लखन डाबी के प्रस्ताव के संदर्भ में आयोजित किया गया था।


सेमिनार में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, निवेश के विभिन्न माध्यमों, निवेश से पहले आवश्यक जानकारी, वित्तीय बाजार तथा निवेश में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान SEBI एवं NSE से संबंधित जागरूकता सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले सही जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी है।


कार्यक्रम में PG कॉलेज के सभी प्रोफेसर वहां के कॉमर्स के स्टूडेंट , विधि कॉलेज के प्रोफेसर के साथ लॉ के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सेमिनार में रुचि के साथ भाग लिया और वित्तीय मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय समझ विकसित करना, निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भविष्य में सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket