अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पवन सेन ने राष्ट्रध्वज फहराया।

विवेक मालवीय ( प्रधान संपादक )

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Khilchpur news

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Viveknewsmp

समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket