थाना माचलपुर अंतर्गत ट्रांसफार्मर (डीपी) से तेल चोरी करने वाले 02 आरोपीगणों को पुलिस ने किया गिरप्तार

विवेक मालवीय – थाना माचलपुर के अपराध क्रमांक 217/23 धारा 379 भादवि, अपराध क्रमांक 218/23 धारा 379 भादवि में लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचते हुये फरार शुदा चोरों को पकड़कर आरोपीगणों के कब्जे से चोरी किया गया 22 लीटर डीपी के तेल को एवं डीपी खोलने के उपकरणों को किये गये जप्त ।
जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों को रोकने हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री बीरेंद्र कुमार सिंह (भापुसे) के कुशल निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओपी खिलचीपुर श्री आनंद राय के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन के पालन में दिनांक 21.07.2023 को विश्वनीय मुखबीर द्वारा सुचना हुई की एक व्यक्ति ग्राम अरन्या के पास एक प्लास्टिक की सफेद रंग की कैन में चोरी किया गया काले रंग का तेल (तरल पदार्थ) रखा है एवं चोरी किया गया डीपी का तेल को ले जाकर कहीं बैंचने की फिराक में है जो मुखबिर सूचना के तस्दीक में दबिश कार्यवाही की गई तो एक व्यक्ति अरन्या भड़का के बीच पुलिया के पास झाडियों में डीपी के तेल से भरी एक पलास्टिक की कैन तथा डीपी खोलने के उपकरण रखे हुआ मिला । उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति का ओर नाम बालचंद गोस्वामी निवासी अरन्या से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति अनिल मेहतर निवासी अरन्या का होना बताया, एवं बताया हम दोनों ने मिलकर ग्राम अरन्या से दो ट्रांसफार्मर (डीपी) से तेल चोरी किया था एक ओर व्यक्ति को दबिश देकर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की कैन में डीपी का तेल जप्त् किया गया । बाद दोनों शातिर आरोपीगणों को विधिवत गिरप्तार किया गया एवं आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्तं कार्यवाही करने में थाना माचलपुर से थाना प्रभारी उनि उमाशंकर मुकाती के निर्देशन में सउनि राजेश झारिया, प्रआर0 163 कमल सिंह दांगी, प्रआर0 335 इरशाद, आर0 968 ईश्वर, आर0 778 विनोद यादव, आर. 766 रविन्द्र, आर0 689 श्रीकांत शुक्ला, आर0 1034 दिलीप, महिला आर0 1044 सीमासिंह ,सै. 298 माधौ सिंह का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket