प्रधान संपादक विवेक मालवीय- कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने पीएचई, जल निगम एवं नगरीय निकायों को समूचे जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले के जिन स्थानों पर केम्पर के माध्यम से आरओ पानी बेचने वाले प्लांट संचालित है उनमें पेयजल की शुद्धता जांच कर ली जाए। साथ ही सामुदायिक जल स्त्रोतों का आवश्यक रूप से क्लोरीनेशन किया जाए। छात्रावासों एवं स्कूलों में पेयजल की टंकियों का निरीक्षण कर वहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि बरसात के सीजन के दृष्टिगत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लोग खुले में शौच न जाएं।









