जिले में सभी स्‍थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो- कलेक्‍टर

प्रधान संपादक विवेक मालवीय- कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने पीएचई, जल निगम एवं नगरीय निकायों को समूचे जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि जिले के जिन स्‍थानों पर केम्‍पर के माध्‍यम से आरओ पानी बेचने वाले प्‍लांट संचालित है उनमें पेयजल की शुद्धता जांच कर ली जाए। साथ ही सामुदायिक जल स्‍त्रोतों का आवश्‍यक रूप से क्‍लोरीनेशन किया जाए। छात्रावासों एवं स्‍कूलों में पेयजल की टंकियों का निरीक्षण कर वहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने कहा है कि बरसात के सीजन के दृष्टिगत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्‍यान रखा जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लोग खुले में शौच न जाएं।

विवेक मालवीय प्रधान संपादक

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket