सशस्त्र सेना झंडा दिवस-2021 में लक्ष्य से अधिक धनराशि का योगदान करने पर संभागायुक्त को सम्मान

Viveknewsmp. Com-उज्जैन 25 जुलाई। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर 2021 में उज्जैन संभाग के सभी जिलों में लक्ष्य से अधिक धनराशि का योगदान करने पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने संभागायुक्त श्री संदीप यादव को प्रशंसा-पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित किया है। कमांडर नगेशचंद्र मालवीय (सेवा निवृत्त) जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा बताया गया कि उज्जैन संभाग के सभी सातों जिलों में झंडा दिवस-2021 में दिये गये लक्ष्य राशि 37 लाख 84 हजार के स्थान पर 43 लाख 73 हजार 962 का योगदान दिया गया। यह लक्ष्य का 115 प्रतिशत है। सम्मान की ट्राफी एवं प्रशंसा-पत्र राज्यपाल की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आज संभागायुक्त को भेंट किया।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket