विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेसियों में जमकर रोष, नारेबाजी कर विद्युत मंडल के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

विवेक मालवीय – जीरापुर में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विद्युत मंडल के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की एवं ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 2:00 विधायक कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से महाप्रबंधक कार्यालय माचलपुर रोड पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं अघोषित बिजली कटौती बिजली के मनमाने बिल विभाग द्वारा बनाए जा रहे झूठे प्रकरणों के विरोध में विद्युत मंडल के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है! कि वर्तमान में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम बिजली उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। लोगों को भारी बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। वहीं मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती लगातार की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता को परेशानियों का‌ सामना करना पड़ रहा है।अधिकतर रात के समय बिजली कटौती हो रही है। जिसके कारण लोगों को आपराधिक तत्वों से भय का माहौल निर्मित हो रहा है। गर्मी के समय घंटों बिजली कटौती कर विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया गया था। परन्तु उसके बावजूद थोड़ी सी बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती है। इसके साथ ही भारी भरकम बिजली के बिल लोगों को थमाए जा रहे हैं। विद्युत मंडल द्वारा लोगों पर झूठे केस बनाकर अवैध रूप से वसूली लगातार की जा रही है। जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है। हमारी मांग है कि झूठे बिजली प्रकरण बनाये जाना बन्द करें। मेंटेनेंस के नाम पर हो रही विद्युत कटौती बन्द की जाए। साथ ही लोगों को मिल रहे भारी भरकम बिजली के बिलों में समय पर सुधार व राहत प्रदान की जाए। व्यवस्था में सुधार नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन करेगी। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटवारी, नेता प्रतिपक्ष कुशाल कुशवाह ,मंडलम अध्यक्ष गण प्रेम सिंह राजा हेडी हरिओम तमोलिया यशवंत पवार, शिवनारायण गुर्जर जनपद सदस्य, , सदस्यरोहित बना, भंवरलाल लववंशी, चंद्र सिंह पटेल बरमनखेड़ी, रामलाल गुर्जर कहारखेड़ा,कन्हैया लाल दांगी काशी खेड़ी, शाहरुख अहमद,पप्पू भाई,गिर्राज जराती,अय्यान खान,कंवरलाल दांगी, आरामशीन,श्याम राठौर सहित किसान ब्लॉक अध्यक्ष कान्यालाल दाँगी नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष शाहरुख़ अहमद
पूर्व पार्षद वाहिद शाह नेता प्रतिपक्ष  कुशाल कुशवाह ब्लॉक नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मंडलोई प्रेमसिंह राजाहेड़ी जनपद सदस्य चन्दर जनपद सदस्य शिवनारायण मुंडी गिरिराज ज़राती  विजय सिंह परिहार कंवरलाल दाँगी एनएसयूई अध्यक्ष अयान ख़ान उपाध्यक्ष पप्पू अली श्याम राठौर सलमान  मुकेश ज़राती दीपक पीरू सोलंकी एलकार बना गोलू एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket