नवागत सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर का औचक निरीक्षण किया

राजगढ़। ब्यावरा ब्लॉक के विकासखंड अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलावर का नवागत सीएमएचओ डॉ किरण वाडिया ने गुरुवार दोपहर 12 बजे औचक निरीक्षण किया।जिसमें उन्हें कई खामियां देखने को मिली। स्वास्थ्य केंद्र में दो महिला डॉक्टर पदस्थ है आयुष विभाग से डॉक्टर सबा अंजुम, तो दूसरी डॉक्टर हर्षा मीणा, मौके पर उन्हें दोनों ही महिला डॉक्टर नहीं मिली। मीडिया के द्वारा मलावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार प्रकाशित की जा रही खबरों को उन्होंने सही पाया। उनके दौरे के दौरान भी उन्हें अस्पताल से डॉक्टर दोनों महिला डॉक्टर गायब मिले। आपको बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलावर डॉक्टरों के लापरवाह पूर्ण रवैये के कारण हमेशा विवादों में बना रहता है यहां डॉक्टरों का अपनी मर्जी से आना और मर्जी से जाना होता है।स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार डॉक्टरों का मुख्यालय पर रात्रि विश्राम करना रहता है लेकिन यहां कभी भी डॉक्टर आज तक रात्रि विश्राम नहीं करते हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को की गई है। शिकायतों के आधार पर जिला सीएमएचओ ने मलावर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें कई कमियां नजर आई और संबंधितों के खिलाफ जल्दी ही कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। ग्रामीण हिंदू सिंह यादव, सलीम खान, सोनू सुमन, हनुमत सिंह गुर्जर, शैलेश गुप्ता, रमेश सुमन, आदि ने सीएमएचओ को बताया कि अगर 2 सप्ताह के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो हम भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket