नगर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिलचीपुर को सिविल अस्पताल में उन्नत करने की दी सौगात

विवेक मालवीय संपादक – खिलचीपुर विधायक श्री प्रियव्रत सिंह जी के प्रयासों से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिलचीपुर को सिविल अस्पताल में उन्नत करने की सौगात दी हैं इस अस्पताल को उन्नत करवाने के लिए श्री सिंह लगातार प्रयासरत थे जिसमें आज सफल भी हुए निश्चित ही यह सौगात नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लिये वरदान साबित होगी सिविल अस्पताल हो जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा इसके अलावा जल्द ही नया भवन भी बनकर तैयार हो रहा है जो कि श्री सिंह द्वारा मंत्री कार्यकाल के दौरान स्वीकृत करवाया गया था इसके अलावा हॉल ही में श्री सिंह द्वारा विधायक निधि से डिजिटल एक्स रे मशीन , ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर , 23 लाख रुपये की नवीन एम्बुलेंस दी जा चुकी जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है ।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket