*‘‘बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’’*

*दिनांक- 27 जुलाई 2023 को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भोपाल से प्रस्थान के दौरान आवष्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी*:-

विवेक मालवीय – (।) होटल ताज से स्टेट हैंगर तक आवागमन के दौरान:-

1. यात्री बसों का डायवर्सन व्यवस्था -(समय प्रातः-09ः45 बजे से 11ः00 बजे तक )
इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा । ये बसें हलालपुर बस स्टेण्ड पर समाप्त होंगी ।

राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैण्ड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक जा सकेंगी ।

राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैण्ड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास से गांधीनगर तिराहा, करौंद, बेस्टप्राईज तिराहा, जे0पी0 नगर तिरहा से नादरा बस स्टैण्ड की ओर आ-जा सकेंगी ।

2. सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन -(समय प्रातः-09ः45 बजे से 11ः00 बजे तक )
रोशनपुरा चैराहे से पाॅलिटेक्निक चैराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पाॅलिटेक्निक चैराहा से स्मार्ट रोड, भारत माता चैराहा, भदभदा रोड, होटल ताज, तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

वैकल्पिक मार्ग-
नये शहर से प्रभात चैराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चैराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
3. सामान्य दो पहिया, चार पहिया वाहन – (समय प्रातः-10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक)
रोशनपुरा चैराहे से पाॅलिटेक्निक चैराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पाॅलिटेक्निक चैराहा से स्मार्ट रोड, भारत माता चैराहा, भदभदा रोड, होटल ताज तक आवागमन के दौरान यातायात का दबाव रहेगा। 

वैकल्पिक मार्ग-
अतः नए भोपाल से पुराने भोपाल शहर जाने के लिए रोशनपुरा चैराहा से कन्ट्रोल रूम, लिलि चैराहा, काली मन्दिर तलैया से बुधवारा, मोती मस्जिद, रायल मार्केट एवं काली मन्दिर तलैया से  भारत टाॅकिज, हमीदिया रोड की ओर आवागमन कर सकेगें।

बैरागढ़ एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन रोशनपुरा चैराहा से कन्ट्रोल रूम, , लिलि चैराहा, काली मन्दिर तलैया, भारत टाॅकिज, रेल्वे स्टेशन, हमीदिया रोड, करोद चैराहा, करौंद चैराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।

भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर एवं राजगढ-ब्यावरा की ओर जाने वाले प्रभात चैराहा से जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चैराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग-
राजाभोज विमानतल की ओर आवागमन करने वाले वाहन रोशनपुरा चैराहा से कन्ट्रोल रूम, लिलि चैराहा, काली मन्दिर तलैया, भारत टाॅकिज, रेल्वे स्टेशन, हमीदिया रोड, करोद चैराहा, करौंद चैराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चैराहा से जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चैराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।

आम जनता से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार डायवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket