मिशन इंद्रधनुष अभियान-सभी सुनिश्चित करें कि बच्चे को निर्धारित उम्र में सभी टीके लग जाए।

विवेक मालवीय राजगढ़- जन्म के बाद बच्चों के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी होता है क्योंकि जन्म के बाद जो भी टीके लगते हैं वह बच्चे के लिए वरदान साबित होता है इसी को लेकर मिशन इंद्रधनुष अभियान का कार्यक्रम उप स्वास्थ्य केंद्र पिपलिया रसोड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं को बताया कि संपूर्ण टीकाकरण प्रत्येक जन्मे शिशुओं का जन्मसिद्ध अधिकार है और हम सब मिलकर हमारा पूर्ण दायित्व निभाया की हर घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण कराएं। महिलाओं को बताया कि अफवाहो पर ध्यान न दे, सभी मातृत्व अवस्था में बच्चों का टीका अवश्य कराएं और गर्भवती महिलाऐ भी अपना टीका निश्चित कराएं और यह जानकारी अपने आसपास की महिलाओं को एवं मातृत्व महिला को भी दें जिससे कि कोई भी नवजात बच्चा एवं गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित ना रहे।
मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र राहुल चौरसिया ने बताया कि सभी माताएं बहने इस बात को सुनिश्चित कर ले कि कोई भी गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु टीकाकरण से ना छूटे क्योंकि इस अवस्था में टीकाकरण ही हमारे जीवन के लिए वरदान साबित होता है तो आइए हम सब मिलकर संकल्प ले की हमारे आसपास पड़ोस में शत प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एवं नवजात को टीकाकरण हो जाए। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के दौरान एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, आशा कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी, मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र संतोष चौरसिया, राहुल चौरसिया के साथ ही महिलाएं मौजूद थी।

Viveknewsmp.com

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket