**कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर,लेंगे परेड की सलामी**

राजगढ़ – जिले का स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह
स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आज
राजगढ 14 अगस्‍त, 2023
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2023 समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। जिले का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में 15 अगस्त, 2023 प्रातः 08:55 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दीक्षित के आगमन से प्रारंभ होगा। आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजगढ़ जिला कलेक्टर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अनुसार समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 08:55 बजे, ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी प्रातः 09:00 बजे, प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रातः 09:30 बजे, मार्च पास्ट एवं सलामी प्रातः 09:50 बजे, प्रातः 10:20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रातः 10:50 बजे पुरूस्कार वितरण पश्चात समारोह का समापन होगा।

Viveknewsmp

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket