नगर खिलचीपुर पब्लिक कान्वेंट स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

*बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन*

Viveknewsmp

विवेक मालवीय खिलचीपुर – भारत की आजादी का पर्व 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर्व के रूप में मनाते हैं। भारतीय इस दिन ध्वजारोहण कर, कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते है, जिसमें देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजादी के बाद भारत को एक लोकतंत्र राष्ट्र बनाने में योगदान देने वाले नेताओं और सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की शहादत को याद किया जाता है और नमन किया जाता है।देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं। आज के बच्चों और युवाओं को उस दौर के संघर्ष और शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका से अवगत कराने के उद्देश्य से स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का विशेष आयोजन होता है। इन आयोजनों में बच्चों को भी शामिल किया जाता है। बच्चे 15 अगस्त को स्कूल फंक्शन में देशभक्ति से जुड़ा भाषण देते हैं, रंगारंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं।
इसी कड़ी से जुड़ते हुए आज इस स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर खिलचीपुर पब्लिक कोरवेंट स्कूल में झंडा वंदन किया इसके साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर डांस, कविताएं, और गीतों के माध्यम से प्रदर्शन किया, नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला, इस पावन अवसर पर सभी छात्र – छात्राओं के स्कूल प्रिंसिपल के और पूरा स्टॉफ मौजूद रहा

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket