**जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण**

विवेक मालवीय *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रदान किये प्रशस्ति पत्र*

*सम्पूर्ण जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिले वासियों को दिये गये बधाई संदेश* संपूर्ण भारतवर्ष आज आजादी की 77 वीं वर्षगांठ मना रहा है वही जिला राजगढ़ में भी जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय, समस्त थाना एवं चौकियों पर राष्ट्रीय ध्वज ध्वजारोहण किया गया है। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर अवस्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस कप्तान श्री धर्मराज (भापुसे) द्वारा कार्यालय परिसर मे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कार्यालय का समस्त बल मौजूद रहा, वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद की अगुवाई मे समस्त बल एवं गार्ड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी दी गई, इस अवसर पर मौजूद बल के द्वारा एक स्वर मे राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जिले वासियों को बधाई संदेश देकर शुभकामनाएं दी गई व मौजूदा बल से प्रथक प्रथक हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया गया। इस मौके पर जिले मे पुलिस कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कर्त्तव्य निष्पादन एवं सराहनीय कार्यों के फल स्वरूप उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket