*_बोड़ा थाना कड़ियासांसी में जुआ खेलते 21 जुआरी 3 लाख 8 हजार 5 सौ रूपये ताश पत्ते सहित 7 लक्जरी करीब 1 करोड़ से अधिक कीमत की जप्त_*


*_पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है_*

विवेक मालवीय राजगढ। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने अवैध गतिविधियों पर पूर्णत अंकुश लगाने के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक जिला राजगढ़ मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ उपेन्द्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बोड़ा निरीक्षक रामकुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस अधि कर्म. की टीम साथ दिनांक 29.08.2023 के प्रातः ग्राम कड़ियासांसी मुखविर की सूचना पर दुर्गेश सांसी के घर पर दविश दी गई, जिसमे मौके से दुर्गेश सांसी फरार हो गया तथा जुआ खेलते हुए नरसिंहगढ़, ब्यावरा, गुना, भोपाल तथा झालावाड़ के निवासी 21 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया एवं मौके (फड़) से 3,08,500 रूपये नगद एवं ताश पत्ते की गड्डीयां जप्त किये गये तथा जुआरियों को लाने ले जाने मे उपयोग की जा रही 7 लग्जरी कारें कीमती 1 करोड़ से अधिक की जप्त की कार्यवाही की गई उपरोक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रामकुमार भगत, थाना प्रभारी बोड़ा, प्र.आर. शाकिर अली, आर. पीयूष गुप्ता, आर. कपिल कटारिया, शाक्य, आर. मुकेशवर्मा, थाना बोड़ा एवं सउनि शशिकांत, प्र.आर. संजय झा, आर. प्रदीप चंद्रभान सोलंकी, आर. चालक लोकेश एवं एसएएफ आर. भगवान सिंह, एसडीओपी कार्यालय नरसिंहगढ़ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket