*जिला राजगढ़ पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन, अवैध विक्रय में लिप्त माफियाओं के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई*

विवेक मालवीय – *अवैध शराब सप्लाई करने वाले 14 आरोपी पकड़ाए*
जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में शराब माफियाओं पर लगातार अंकुश लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में दिनाँक 06/09/23 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा करीबन 1865 लीटर से अधिक का मशरूका सहित जप्त कर 13 प्रकरण में 14 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है :- थाना जीरापुर से रामसिंह गुर्जर निवासी सिरपाई कॉलोनी, थाना कालीपीठ से इंदरसिंह सोंधिया निवासी चौकी चंद्रपुर, थाना छापीहेड़ा से चंदू उर्फ चांद कंजर निवासी छापीहेड़ा, थाना लीमाचौहान से पांच प्रकरण में पीरुलाल भिलाला निवासी भ्याना, फूल सिंह धाकड़ निवासी अरनियामाता, दुर्गेश राजपूत निवासी सिमरोल, रूपसिंह भीलाला निवासी देदला, राजेश बंजारा निवासी पठारी, थाना सारंगपुर आबिद मेवाती निवासी ईदगाह कॉलोनी, सलसलाई थाना सलसलाई जिला शाजापुर, थाना नरसिंहगढ़ से उमाबाई कंजर निवासी नई दिल्ली, थाना शहर ब्यावर से सतीश मेवाड़ा निवासी भंवरगंज, थाना देहात ब्यावरा से मनीष जाटव निवासी कचनारिया, व अशोक कुमार सैनी निवासी पांडव नगर ईस्ट दिल्ली, कालिका प्रसाद निवासी त्यौगा देवेर जिला कानपुर देहात उत्तर प्रदेश
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत मे लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।,

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket