मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए

विवेक मालवीय –

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण किया। आज वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों श्री चंद्रहास शुक्ला, श्री रामभुवन सिंह कुशवाहा, श्री हरि मोहन मोदी, श्री वीरेन्द्र सिन्हा, श्री पुरुषोत्तम सोडानी, श्री प्रेम नारायण प्रेमी, श्री दिनेश शर्मा आदि ने भी पौधे लगाए। पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के पत्रकारों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एसओएस बालग्राम, भोपाल में रहने वाली बालिका सुश्री अपर्णा साहू ने भी पौध-रोपण किया। सुश्री अपर्णा का चयन नीट 2023 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिये हुआ है।

पौध-रोपण में आज अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधे लगाए। आज नीम, करंज, मौलश्री और गुलमोहर के पौधे लगाए गए।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket