*महाराष्ट्र की महिला ने खिलचीपुर थाने में की शिकायत: कहा- बेटी के साथ ससुराली मारपीट करते हैं, मिलने गई तो दामाद ने भगा दिया*

विवेक मालवीय – राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाने में सोमवार को महाराष्ट्र से आई एक महिला अपने दामाद की शिकायत दर्ज कराने पहुंची। महिला का कहना है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर उसे परेशान कर रहे हैं। जब वह अपनी बेटी से मिलने ख़िलचीपुर के पास तंवरवाड़ क्षेत्र के बसी तलावड़ा गांव पहुंची तो उसके दामाद और ससुराल वालों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। उसका कहना है कि उसकी बेटी ससुराल में रहना नहीं चाहती हैस, इसलिए वह अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए गई थी।

खिलचीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची सुनीता अम्बादास आदे ने बताया कि वह महाराष्ट्र के कलमेश्वर थाना क्षेत्र के आलेसुर गांव की रहने वाली है। उसने 3 साल पहले अपनी बेटी की शादी राजगढ़ जिले के बसी तलावड़ा गांव में रहने वाले बने सिंह तंवर के साथ की थी।
महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले और दामाद उसके साथ मारपीट करता है। उसने मुझे फोन पर कहा कि मम्मी मैं यहां रहना नहीं चाहती हूं, मुझे आकर ले जाओ, मैं मेरी बेटी को लेने गई, लेकिन उसके ससुराल वाले और दामाद ने उसे मेरे साथ आने से मना कर दिया और मुझे धक्का देखकर भगा दिया।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket