मध्यप्रदेश में दिवाली के 5 दिन बाद मतदान होगा। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके 16 दिन बाद 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
एमपी में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 30 अक्टूबर तक नामांकन हो सकेंगे। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी। 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है।

आचार संहिता में ये बंदिशें लागू रहेंगी
नई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं हो सकेंगी
मंत्री-विधायक सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे
सरकारी योजनाओं के बैनर, पोस्टर्स, सरकारी वेबसाइट से मुख्यमंत्री,मंत्रियों व अन्य राजनेताओं के पोस्टर हटाए जाएंगे
- किसी भी प्रोजेक्ट का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं हो सकेगा
आचार संहिता का इन कामों पर असर नहीं
जो सरकारी योजना शुरू हो चुकी हैं, उनका लाभ मिलता रहेगा
- सरकार कोई तबादला नहीं कर पाएगी, लेकिन चुनाव आयोग अफसरों के ट्रांसफर कर सकेगा
सीएम – मंत्री रूटीन काम ही कर सकेंगे
सरकारी दफ्तर में जनता से जुड़े सामान्य काम पहले जैसे ही चलते रहेंगे








