सैनिक कल्‍याण के लिए सेवा निवृत्‍त प्रोफेसर ने मुक्‍तहस्‍त से दान की एक लाख 51 हजार की राशि

शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के बलिदान दिवस की दिनांक अंकित कर दिया चेक

राजगढ के शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय से सेवानिवृत्‍त हिन्‍दी विषय की सहायक प्राध्‍यापक डॉ. सुश्री वासंती मोघे ने अपनी स‍ंचित राशि से सैनिक कल्‍याण के लिए मुक्‍तहस्‍त से एक लाख 51 हजार रूपये की राशि दान की है। बुधवार को उन्‍होंने उक्‍त राशि का चेक कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित को सौंपा। इस अवसर पर डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री रत्‍नेश श्रीवास्‍तव भी मौजूद थे।
डॉ. मौघे द्वारा उक्‍त राशि सैनिक कल्‍याण कार्यालय के माध्‍यम से सैनिक परिवारों के कल्‍याण के लिए उपलब्‍घ कराई गई है। उन्‍होंने बताया कि वे भारत की आजादी के शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के बलिदान से काफी प्रभावित है। इसलिए दान राशि के चेक पर उनके बलिदान दिवस की दिनांक 23 मार्च अंकित की है। कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित ने सुश्री मोघे के  इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सुश्री मोघे का यह कार्य अनुकरणीय है। वहीं जिला सैनिक कल्‍याण अधिकारी उज्‍जैन श्री एच.एस. यादव ने भी सुश्री मोघे के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket