चोरी के मोबाइल का लॉक खोलने वालों पर होगी अब एफआईआर

Viveknewsmp.In

राजगढ़ – बीते दिनों क्षेत्र के अनेकों लोगों के मोबाइल अज्ञात बदमाशों द्वारा विभिन्न स्थानों, घरों, दुकानों से चुराए गए हैं। सभी मामलों की पड़ताल पुलिस कर रही है वहीं कुछ मोबाइल जब्त भी कर लिए गए हैं। मोबाइल चुराने के बाद चोरों द्वारा मोबाइल सुधारने वाले दुकानदारों, कम्यूटर सेंटर संचालकों से इन मोबाइल के लॉक खुलवाए जाते हैं। राजगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रदीप मिश्रा ने लॉक खोलने, तोड़ने वालों को आगाह किया है कि जो व्यक्ति, दुकानदार चोरी के मोबाइलों के लॉक खोलेगा उस पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिस तरह चोरी का माल चुराने वाला गुनाहगार होता है वैसे ही चोरी

करने वालों का किसी भी तरह से साथ देने वाले भी दोषियों की श्रेणी में रखे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले कुछ दुकानदार आसानी से किसी भी मोबाइल का फिंगर लॉक व अन्य लॉक खोल लिया करते हैं। वे यह नहीं देखते कि संबंधित मोबाइल को जो लाया है वो आम व्यक्ति है या फिर कोई चोर, बदमाश लॉक खुलवा रहा है।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket