शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ बन्द पाए जाने की गई कार्यवाही

राजगढ 18 जुलाई, 2024
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में एम.डी.एम. एवं सांझा चूल्हा का खाद्यान्न शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ द्वारा समय पर न मिलने की शिकायत जिला पंचायत की एम.डी.एम. प्रभारी एवं जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मौखिक एवं व्हाटसअप के माध्यम प्राप्त हुयी।
        शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आज गुरुवार को जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सिंह द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ की आकस्मिक जाँच की गयी। जाँच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ बन्द पाए जाने एवं उक्त दुकान के विक्रेता श्री ललित सौंधिया के इस कृत्य से शासन की योजना विफल हुई है। इस कारण दुकान पर लगे ताले को शील्ड करने की कार्यवाही की गयी ।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket