25 जुलाई, 2024
विवेक मालवीय प्रधान संपादक – जिला संयोजक अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिय संचालित बालक-कन्या उत्कृष्ट छात्रावास राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर एवं जीरापुर में विषयवार कोचिंग क्लास के संचालन हेतु शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित, अग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं से आवेदन 30 जुलाई, 2024 तक आमंत्रित किए गए है। शासकीय विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं में कोचिंग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिये संबंधित विषय में स्नातक स्तर पर न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं की विषयवार कोचिंग के लिये संबंधित विषय के लिए स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं के लिए विषयवार नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उसी दिन कक्षावार अलग-अलग विषयवार कालखण्ड में पढ़ायेंगे। कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र की कक्षाएं गणित समूह के साथ एवं जीव विज्ञान समूह के लिए कामन रहेगी। अग्रेजी विषय की कक्षाए तीनों समूह (भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित एवं जीव-विधान तथा कॉमर्स) के लिए कामन रहेगी। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए विषयवार नियुक्त शिक्षक-शिक्षिका उसी दिन कक्षावार एवं विषयवार अलग-अलग कालखण्ड में पढ़ायेंगे। उत्कृष्ट छात्रावासों में विषयवार कोचिग हेतु नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को 300 रूपये प्रति कालखण्ड एवं अधिकतम 6000 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
उत्कृष्ट छात्रावासों में विषयवार कोचिंग क्लास में पढ़ाने हेतु इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने आवेदन पत्र जिसमें फोटो कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य शैक्षणिक योग्यताएँ जो भी हो की सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्न कर कार्यालयीन समय में जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के कक्ष क्रमांक-126 में जमा कर सकते हैं। नियत तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।










