बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि राजगढ़ में छात्र-छात्राओं का बाल अधिकार एवं संरक्षण पर उन्मुखीकरण का हुआ आयोजन

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि राजगढ़ में छात्र-छात्राओं का बाल अधिकार एवं संरक्षण पर उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। उन्मुखीकरण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार जिनमें मुख्यतः चार अधिकार जीवन का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं सहभागिता का अधिकार के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री श्यामबाबू खरे द्वारा राजगढ़ की विकट समस्या बाल विवाह, बाल सगाई एवं नातरा/झगड़ा प्रथा के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती रश्मि चौहान द्वारा वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जा रही सेवाओं के साथ सुरक्षित एवं असुरक्षित स्‍पर्श के बारे में बताया गया। ममता एचआईएमसी के जिला समन्वयक श्री लखन सिंह मकवाना के द्वारा बच्चों से संबंधित कानून जिसमें मुख्य रूप से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पॉक्सो कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य श्री महेश गुप्ता द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket