*नगर के कई जन हितैषी कार्यों को प्राथमिकता न देते हुए खुद के क्षेत्र के हितकारी कार्य किये पारित,पार्षद
नगर परिषद अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से प्रताड़ित खिलचीपुर नगर परिषद के पार्षदों ने आज शुक्रवार को नगर में स्थित रेस्ट हाउस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नपाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी रामकरण मालाकार नगर के विभिन्न वार्डों के जनहितैषी कार्यों को प्राथमिकता न देते हुए पद का दुरुपयोग कर अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु कार्य कर रहे हैं।नपा के पार्षदों ने मीडिया को बताया कि अध्यक्ष मनमानी पूर्ण रवैये से अपने पद का दुरुपयोग कर अपने हित के प्रस्ताव पारित कर रहे हैं, जबकि नगर के 15 ही वार्डों में सार्वजनिक निर्माण कार्य जो कि संबंधित वार्ड के पार्षद द्वारा बताए गए हैं, को क्रियान्वित ना करते हुए अपने हित के कार्य कर रहे हैं। आपको बता दें वार्ड क्रमांक- 10 में दुर्गा कॉलोनी के नाम से लगभग 40 लाख 8 हजार 647 रूपया की सीसी रोड़ मय जी एस टी सहित पी आई सी की बैठक में स्वीकृत किया है, जिसके टेंडर भी लग चुके हैं अति शीघ्र कार्य होने की कगार पर है जबकि नगर में लोगों से पूछा जाए कि दुर्गा कॉलोनी कहां है तो शायद बता पाने में लोग असमर्थ रहेंगे।पाषर्दो ने नपा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय पहले नगर के 15 वार्डों में अति आवश्यक निर्माण कार्यों को तो स्वीकृति दे, बाद में अन्य किसी कार्य को करें , हमें भी जनता ने पार्षद पद पर चुना है हमसे भी लोग अपने-अपने वार्डों में काम करवाने की आशा रखते हैं लोगों की जरूरत की पूर्ति हेतु ही हम काम के प्रस्ताव बनाते हैं लेकिन अध्यक्ष और सीएमओ हमारे प्रस्तावों पर गौर न कर अध्यक्ष के हित के कार्यों को करते हैं, ऐसे में हम सभी पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली का विरोध करते हैं अध्यक्ष अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करें नहीं तो हम पुनः नगर परिषद में मध्यावधि में अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर के पार्षद संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय शर्मा बंटी, राकेश जयसवाल, शंभू मेवाड़े,ओम गुप्ता, राकेश जावा, दौलत मालाकार, डूंगर सिंह कुशवाह , ताहिर भाई सहित पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
इनका कहना है=
नहीं ऐसा नहीं है ,बिना पक्षपात किये कार्य किया जा रहा है।अशोक पांचाल सी एम ओ नगर परिषद खिलचीपुर।
इनका कहना है-
नहीं ऐसा कुछ नहीं है, में नगर के 15 ही वार्डों में बिना पक्षपात किये विकास कार्य कर रही हूं।राम जानकी रामकरण मालाकार, नपा अध्यक्ष नगर परिषद खिलचीपुर।
क्या है मामला क्यों कि पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आईए जानते हैं
नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर गत दिवस मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर श्री नसिंग सेवा आश्रम समिति द्वारा नगर में एक विरोध प्रदर्शन जन आक्रोश रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इसके पहले सभी समिति सदस्य अंबेडकर भवन भोजपुर नाका से डोल बाजे के साथ नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचे जहां पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। और फिर नगर परिषद और सीएमओ की कार्यप्रणाली का विरोध जताते हुए जमकरनारेबाजी की। उसके बाद सभी एसडीएम ऑफिस पहुंचे जहां नगर के समुचित विकास एवं गाडगंगा नदी के उत्थान और नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की की जांच की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमें नगर विकास से जुड़े अधूरे कामों, सौन्दर्याकरण और सफाई आदि को लेकर सिर्फ कागजी कार्रवाई सहित नगर विकास से जुडे मांगो का उल्लेख कर उनके निराकरण की मांग की गई। प्रदर्शन में शामिल: पंडित हरिनारायण वैष्णव ने कहा कि संतो कैसे चाहिए की वह भजन करे किंतु शासन द्वारा नगर में कोई अन्याय हो रहा हो तो उसका भी विरोध करे। नगर हित की बात की है जिसमे सम्पूर्ण नगर का सहयोग मिला। उन्होंने नगर से जुड़ी मांगो को शीघ्र पूरा करने और ऐसा नहीं होने पर आगामी समय में जनसहयोग से उग्र आंदोलन करने की बात कही।












