खिलचीपुर में मुख्यमंत्री लाड़‌ली बहना योजना-आभार- सह उपहार कार्यक्रम सम्पन्न

शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर परिषद् खिलचीपुर के कम्यूनिटी हाल में मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती राम-जानकी रामकरण मालाकार के सानिध्य में लाड़‌ली बहना योजना-आभार- सह उपहार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ नपा अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुशील कुमार महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती प्रतिभा साहू नपा सीएमओ अशोक पांचाल की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उसके बाद शपथ रक्षासूत्र वृक्षारोपण कार्यक्रम आहुत किया गया। इस अवसर पर पार्षद संदीप शर्मा पार्षद प्रतिनिधि शंभू मेवाडे ओम गुप्ता ललित वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आजिविका मिशन की महिलाएं एवं नपा कर्मचारी में सुनील जोशी, शरद जैन, मोहन विश्वकर्मा, कन्हैया मेवाडे, बनवारी मालाकार , दीपक शर्मा , दीपक सोनी, अखिलेश झाला ,एवं बाल विकास अधिकारी में संतोष चौहान, संजय शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

हनीमून से पहले ही ‘हवा’ हो जाती थी 4 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन! भोपाल में शादी के मंडप से उठा लाई राजगढ़ पुलिस

विवाह मंडप में बाकायदा शादी की रस्में, सात फेरे और फिर सुहागरात से पहले दुल्हन गायब! भोपाल में लुटेरी दुल्हनमंडप

[democracy id="1"]

Live Cricket