BREKING NEWS – गुना में टू-सीटर प्लेन क्रैश, टेस्ट फ्लाइट के लिए भरी थी उड़ान, इंजन फेल होने की आशंका

विमान को दो पायलट परीक्षण उड़ान पर लेकर निकले थे। हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए। कैंट पुलिस व अकादमी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

vivek news mp  गुना। गुना में रविवार को एक टू-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान शा-शिब अकादमी का बताया जा रहा है, जिसे दो पायलट परीक्षण उड़ान के लिए लेकर निकले थे। करीब 40 मिनट तक हवा में रहने के बाद अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह लहराते हुए जमीन पर आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि विमान का इंजन फेल होने की वजह से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फ्लाइंग अकादमी का स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद है।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket