खिलचीपुर महाविद्यालय में MSW और BSW कोर्स की कक्षाओं का शुभारम्भ ।

खिलचीपुर में रविवार से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कोर्स का प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला राजगढ़ विकासखण्ड खिलचीपुर में जन अभियान परिषद द्वारा चलाया जा रहा MSW और BSW कोर्स मुख्य मंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कोर्स की कक्षाओं का महाविद्यालय खिलचीपुर में शुभारम्भ हुआ इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बद्रीलाल दांगी , महा विधालय के प्राचार्य ,नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राम जानकी मालाकार, विशाल पारीक जन सेवा समिति के अध्यक्ष, प्रहलाद नागर बीसी ,रामकरण मालाकार नगर पंचायत प्रतिनिधि,विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद खिलचीपुर नीलेश कुमार गुप्ता,जन अभियान परिषद ने सम्पूर्ण जगत को ज्ञान का प्रकाश प्रदान करने वाली मां सरस्वती और भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों को मंगल तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया तदपश्चात मंडल अध्यक्ष श्री बद्रीलाल दांगी जी ने बच्चो को संबोधित किया संस्था प्राचार्य ने बच्चो का मार्ग दर्शन किया जिसके बाद विकासखंड समन्वयक नीलेश गुप्ता जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कोर्स के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला सभी अतिथियों और बच्चो ने माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर मां के नाम एक औषधी पौधा नीम का पौधा प्रतिकात्मक रूप से रोपित किया और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी अतिथियों और बच्चो ने सामूहिक तिरंगा महाविधालय की छत पर तिरंगा लगाया इस अवसर पर जन अभियान परिषद की पांचों सेक्टर की नवांकुर संस्था और संस्था प्रभारी और शिक्षक पांचों परामर्श दाता साथीगण उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन लालचंद लववंशी ने किया और आभार नवांकुर संस्था प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने माना। और प्रति रविवार को संचालित होने वाली कक्षाओं का विधिवत संचालन प्रारम्भ हुआ ,उपस्थित हुए।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket